“राम मंदिर चढ़ावा विवाद: योगी बोले, SIT करेगी दूध का दूध-पानी का पानी”

अयोध्या। Neeraj Dwivedi Updated Fri, 19 Jun 2026 13:04 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएगा।

अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पक्ष को ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। जनसभा में अपने संबोधन में कहा, 1857 के बाद अंग्रेजों ने देश के युवाओं को दबाने का प्रयास किया, लेकिन युवा दबा नहीं। चौरी-चौरा, काकोरी ट्रेन को अंजाम दिया। अंग्रेज ज्यादा दिन ठहर नहीं पाए। आज यह देश आजाद है। नए उत्तर प्रदेश में हम रहे हैं।

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाओं झलकारी बाई, रानी लक्ष्मीबाई, अवंतीबाई और ऊदा देवी को याद किया तथा कहा कि सरकार उनके सम्मान में कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ पीएसी बटालियनों का नाम इन वीरांगनाओं पर रखा गया है और उनमें महिलाओं की भर्ती को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार विकास, महिला सशक्तिकरण और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *