लखनऊ: इटौंजा थाना क्षेत्र के इटौंजा मानपुर टोल प्लाजा सीतापुर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीतापुर की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार में अचानक भीषण आग लग गई, टोल प्लाजा पर मची अफरा-तफरी।
सीतापुर से लखनऊ आ रही अल्टो कार में इटौंजा टोल प्लाजा पर खड़ी अल्टो कार में देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी कार।
देखते ही देखते पूरी कार जलकर हुई राख, लोग बने तमाशबीन।
कार में चार लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
मौके पर टोल प्लाजा में फायर सेफ्टी के इंतजाम पूरी तरह नदारद।
सूचना मिलते ही थाना इटौंजा प्रभारी सोबरन सिंह और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू।


