लखनऊ: प्रतिष्ठित लखनऊ विश्वविद्यालय से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है…यह पूरा मामला जूलॉजी विभाग के शिक्षक डॉ. परमजीत सिंह और बीएससी छठे सेमेस्टर की एक छात्रा के बीच बातचीत से जुड़ा है.
लखनऊ यूनिवर्सिटी के आशिक़ मिज़ाज असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह और छात्रा का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें वह BSC की छात्रा पर बार–बार मिलने का प्रेशर बना रहा है. प्रोफेसर दो-दो पेपर लीक करने का दावा भी कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपित शिक्षक छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहे थे और मिलने का दबाव बना रहे थे. जब पानी सिर से ऊपर चला गया और बात बहुत ज्यादा बढ़ गई, तब छात्रा ने जूलॉजी विभाग की शिक्षक प्रो. अमिता कनौजिया से मामले की शिकायत की. इस शिकायत और छात्रा द्वारा सौंपे गए कुछ ऑडियो क्लिप्स के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. अब इसी मामले की जांच इंटरनल कंप्लेंट कमिटी ने शुरू कर दी है. इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में भी ऑडियो की पेन ड्राइव के साथ छात्रा की शिकायत की कॉपी सौंप दी गई है.
लखनऊ विश्वविद्यालय की तहरीर पर हसनगंज थाने में प्रोफेसर पर केस दर्ज किया गया है. लखनऊ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ और गहन जांच कर रही है.


