लखनऊ: जनरल इंश्योरेंस एजेंट्स वेल्फेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने बीमा सुगम और इंश्योरेंस एजेंट्स का कमीशन कम किए जाने के विरोध में संजय पांडेय (महामंत्री ) के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, अतुल बिहारी दीक्षित, धर्मेन्द्र जैसवाल, विनय कुमार श्रीवास्तव, इब्राहिम, राजकुमार निगम एवं अन्य अभिकर्ता साथियों के साथ नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के पार्क रोड हजरतगंज स्थित कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
बीमा सुगम के विरोध में बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लेकर फैसले का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कमीशन में कटौती से उनकी आय पर सीधा असर पड़ेगा और कमीशन कम किए जाने से हजारों एजेंट्स और उनके परिवारों पर आर्थिक संकट आएगा परिवार चलाना मुश्किल होगा। एजेंट्स ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से कमीशन बहाल करने की मांग की।

कमीशन कम करने का मतलब:
1- प्रेरणा में कमी
2- निम्न क्षेत्र प्रदर्शन
3- ग्राहक सेवा में गिरावट
4- व्यापार विस्तार पर प्रभाव
एजेंट्स की मांग:
1- कमीशन कटौती तुरंत वापस ली जाए।
2- एजेंट्स को सामाजिक सुरक्षा दी जाए।
3- बीमा एजेंट्स के हितों की रक्षा की जाए।
धरने के दौरान एजेंट्स ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।



