लखनऊ के अम्बेडकर स्मारक में लाइट एंड साउंड शो की हुई शुरुआत, बाबा साहब के जीवन और योगदान को दिखाएगा आधुनिक शो

लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में 5 मई 2026 से एक अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया है। रोज शाम 7:30 बजे आगंतुक देख सकेंगे यह शो। इसमें बाबा साहेब के जीवन और संविधान निर्माण के सफर को लेजर लाइट, हाई-क्वालिटी प्रोजेक्टर और वीडियो के जरिए दिखाया जाता है।

लखनऊ के गोमती नगर स्थित आंबेडकर पार्क में एलडीए की ओर से लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया है। ₹18.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ प्रोजेक्ट। जिसमें 30,000 लुमेन के 6 हाईटेक प्रोजेक्टर लगाए गए हैं।

इस शो में हरीष भिमानी की आवाज में सुनाई जाएगी कहानी साथ ही 30 मिनट की फिल्म और देशभक्ति गीत भी होंगे शामिल। नई पीढ़ी को अम्बेडकर के विचारों से जोड़ने की पहल, स्मारक में बच्चों के लिए प्ले एरिया भी होगा विकसित। यह नया शो विशेष रूप से पार्क में शाम की रौनक बढ़ाने और पर्यटकों को एक ऐतिहासिक अनुभव देने के लिए शुरू किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *