
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बिजली के प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कर दिया। सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सभी स्मार्ट मीटर, पहले की तरह पोस्ट पेड की तरह ही काम करेंगे। स्मार्ट मीटर में आ रही तकनीकि दिक्कतों और विद्युत उपभोक्ताओं के लगातार विरोध के बाद सरकार ने यह फैसला लिया गया है।
विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट/प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय आज लिया गया है। जिसके अनुसार अब:
1. सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा।
2. अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।
3. उपभोक्ता जो जैसे पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में उनको एसएमएस या ह्वाट्सऐप पर भेजा जाएगा। बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में बिल जमा करना होगा।
4. बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें।
5. उपभोक्ताओं से यह भी निवेदन है कि वे अपना फ़ोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें।
6. विभाग को यह भी पुनः निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी।
7. ऊर्जा मंत्री ने साथ ही यह भी कहा है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता को दस किश्तों में भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जाय।
8. पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है।
9. ए. के. शर्मा ने कहा हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता है।
10. गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज पुनः हिदायत भी दी गई है।



