यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी/आईएसआई के इशारे पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बनाने वाले 2 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार।
दोनों आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर “शहजाद भट्टी” और “आईएसआई” के इशारे पर काम कर रहे थे। आतंकी सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर भारतीय शहरों में कई पुलिस थानों, चौकियों, अहम ठिकानों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश कर रहे थे।
दोनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानियल अशरफ (बाराबंकी) और कृष्णा मिश्रा (कुशीनगर) के रूप में हुई है। इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
कृष्णा को गोरखपुर से, दानियल को बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों को देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाया गया था और महत्वपूर्ण लोकेशन की रेकी कर हमले की तैयारी चल रही थी।
कृष्णा के मोबाइल फोन में कुछ ऑडियो/वीडियो मिले हैं जिसमें किसी वर्दीधारी व्यक्ति को गोली मारने का टास्क है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है, एजेंसियां इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी हैं।


