शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर भोपाल पहुंचे सीएम योगी, अर्पित किए श्रद्धासुमन

काशी बाई के त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में हुए शामिल, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

भोपाल, 12 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर आयोजित त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

इस अवसर पर सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *