भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन में क्रैश, लगी आग, दो हिस्सों में बंटा विमान। भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब AN-32 विमान असम के जोरहाट, रौरिया एयर फोर्स स्टेशन के अंदर उतरने की कोशिश कर रहा था।
क्रैश होने के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे एयरफोर्स स्टेशन में हड़कंप मच गया। हादसे की खबर मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया, जो आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी हैं।
यह विमान AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था, जिसका इस्तेमाल सैन्य रसद और जरूरी सामानों के परिवहन के लिए किया जाता है. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने के संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक या स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

