उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले; तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

IPS तरुण गाबा

Neeraj Dwivedi Updated, 28 July 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सबसे प्रमुख नियुक्ति के तौर पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

पूर्व लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र के. सेंगर को डीजी अभिसूचना (इंटेलिजेंस) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें डीजी सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं, वाराणसी जोन के एडीजी पियूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा को वाराणसी जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है, जबकि एडीजी लॉजिस्टिक्स राम कुमार को गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा मुथा अशोक जैन को डीजी अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया है। भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को एडीजी तकनीकी सेवाएं, धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज, मोहित गुप्ता को आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीएस मुरादाबाद तथा आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को सचिव (गृह) नियुक्त किया गया है।

#IPS #UPPolice #YogiAdityanath #UttarPradesh #SatyaSwaroopNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *