TMC आधिकारिक रूप से टूटी, NDA के साथ करेंगे कदमताल !

दिल्ली – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी की संसदीय पार्टी आखिर अब टूट गई है, आज रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रभारी के आवास पर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई, इस बैठक के बाद बागी सांसदों ने काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंदोपाध्याय और शताब्दी राय के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

बैठक के बाद बागी सांसद काकोली घोष और सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि 20 सांसद सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCP) में विलय करेंगे। बागी सांसदों का संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्यता से बचने के लिए यह कदम उठाया गया बताया जा रहा है। त्रिपुरा की इस पार्टी की मौजूदगी असम, त्रिपुरा, बंगाल और उत्तर पूर्व राज्यों में है।

सांसद काकोली घोष ने कहा कि उनका समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए का समर्थन करेगा और देशहित में काम करेगा।
#satyaswaroopnews #tmc #westbengal #news #kakolighosh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *