7 मई 2026 को पटना के गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार NDA सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, जिसमें 32 नए मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। नए मंत्रियों में निशांत कुमार (नीतीश कुमार के बेटे) ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पोस्ट के जरिए निशांत कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, “बिना चुनाव लड़े चोर दरवाजे से मंत्रिमंडल में शार्टकट से इंट्री पाने के लिए भाई निशांत को बधाई“, शुभकामनाएं और इंट्री दिलाने के लिए असलियत में अनैतिकता के शिखर पुरुष, मगर ‘स्वयंभू नैतिक पुरुष‘ चाचा जी (नीतीश कुमार) को भी ढेरों बधाई. 2005 से पहले ई सब भी नहीं होता था चाचा रंगबदलू जी।




