
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्रों के सम्मान में इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कालोनी में आयोजित कार्यक्रम *शिक्षामित्र सम्मान समारोह* के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, बीकेटी लखनऊ से विधायक योगेश शुक्ला जी, मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमरेश रावत जी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, मंडला आयुक्त एवं जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा शिक्षामित्रों को बढे हुए मानदेय का डेमो चेक और कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था से आच्छादित होने पर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षामित्र को परिवार का सदस्य मानते हुए किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर साथ देने का आश्वासन दिया।
विधायक योगेश शुक्ला जी ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षामित्र वह प्रथम व्यक्ति है जो विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधन और उसके संचालन की शुरुआत करता है।
विधायक मोहनलालगंज अमरेश रावत जी ने शिक्षामित्र को बेसिक शिक्षा की रीढ़ बताकर सम्मानित एवं संबोधित किया।
शिक्षामित्र सम्मान समारोह के अवसर पर कई शिक्षामित्रों को 18000 रुपए का डेमो प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विपिन कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर उनके जीवन स्तर में सुधार का प्रयास किया है उसी प्रकार शिक्षामित्र साथी भी बेसिक शिक्षा के उत्तरोत्तर उन्नयन के लिए लगातार मेहनत कर उत्कृष्ट कार्य करें और बच्चों के भविष्य को सुधारने में अपना सहयोग प्रदान करें।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण अवधेश शुक्ला जी ने सभी अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय श्री राजेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी समस्त ब्लॉक, एसआरजी एआरपी और काफी संख्या में शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।


