
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 29 प्रस्ताव हुए मंजूर। नई तबादला नीति लागू होगी, सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा और सीएम फेलोशिप शुरू होगी। बैठक में जिन 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी, उनमें रोजगार, शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं। अब 16 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले 5 से 31 मई तक किए जाएंगे। यह मंगलवार से पूरे प्रदेश में लागू होगी। विभागाध्यक्ष और मंत्री मिलकर तबादले करेंगे। साथ ही यह भी तय किया गया है कि किसी भी विभाग में कुल स्वीकृत पदों की क्षमता का अधिकतम 10 प्रतिशत ही तबादला किया जा सकेगा।
इस नीति के तहत यह भी व्यवस्था की गई है कि मंदित बच्चों और चलने-फिरने के लिहाज से पूर्णतः प्रभावित दिव्यांग बच्चों के माता-पिता की तैनाती विकल्प प्राप्त करके ऐसे स्थान पर किये जाने की व्यवस्था की गई है, जहां उनकी चिकित्सा देखभाल की उचित व्यवस्था हो। नीति के तहत यह व्यवस्था दी गई है कि स्थानांतरण सत्र के पश्चात अब समूह ”क” के साथ ही साथ समूह ”ख” के संबंध में विभागीय मंत्री के जरिये मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त करने के बाद ही तबादला किया जा सकेगा।
सरकार का कहना है कि इस नीति का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुचारू बनाना है। इससे विभागों में कामकाज की गति बेहतर होगी और कर्मचारियों की तैनाती में संतुलन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
यूपी कैबिनेट के अहम फैसले :
यूपी में एक जनपद, एक व्यंजन की योजना लागू की गई है। अब व्यंजनों का लोगो बनाकर ब्रांडिंग की जाएगी। यूपी के 75 जिलों में यह योजना लागू होगी। इसके लिए 150 करोड़ का बजट दिया गया है।
हाईटेंशन वायर के नीचे आने वाली किसानों की मीन के लिए दिए जाने वाले मुआवजे में 21 से 33 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
अब खम्भों के नीचे की जमीन और उसके एक मीटर इर्द गिर्द जमीनों पर दुगना मुआवजा दिया जाएगा। तार के नीचे तीस फीसदी मुआवजा किसानों को दिया जाएगा।
यूपी में 35 करोड़ पेड़ पौधे लगाने का फैसला किया गया है। इनमें से 30 फीसदी फलदार पेड़ लगाए जाएंगे।
इसके अलावा जालौन में 500 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित होगा। दो-दो सीएम फैलो तैनात होंगे। एक आर्थिक क्षेत्र और दूसरा डेटा एनालिसिस में जानकार होगा। 50 हजार मानदेय, 10 हजार आवास भत्ता और लैपटाप दिया जाएगा।
कैबिनेट ने आरएसएस से संबंधित फिल्म ‘शतक-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ और ‘गोदान’ को टैक्स फ्री करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इन दोनों फिल्मों को दर्शकों द्वारा प्रवेश के लिए देय जीएसटी के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
फिरोजाबाद में एक और निजी अमरदीप विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी। इसके तहत कैबिनेट ने फिरोजाबाद में अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट को स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने पर दी सहमति। फिरोजाबाद के पचवान गांव में 20.08 एकड़ भूमि पर विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।
लखनऊ में आउटर रिंग रोड से रैथा अंडरपास को फोर लेन सड़क से जोड़ा जाएगा। इस पर 546 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी तक तामीला व्यक्तिगत रूप से होता था अब वो ईमेल, मोबाइल से होगा। जिसे मान्य माना जाएगा। बच्चों को टेक्नोलॉजी का ज्ञान देने के लिए प्रदेश में 150 राजकीय नेल्को विद्यालयों में ड्रीम स्किल लैब्स की स्थापना की जाएगी। इसमें 68 प्रतिशत राशि नेल्को, 32 प्रतिशत राज्य सरकार देगी। इसमें नेल्को 1360 करोड़ रुपये और राज्य सरकार 640 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पहले चरण में 18 मंडल मुख्यालयों पर ड्रीम स्किल लैब्स की स्थापना की जाएगी। इस पर 240 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रिसर्च असोसिएट का का कार्यकाल 2 साल से बढ़ाकर तीन साल किया गया।
वाराणसी में टेक्सटाइल पार्क बनेगा। चार कताई मिल पर पार्क विकसित होंगे। अमरोहा, बरेली, संतकबीर नगर, बिजनौर की बंद पड़ी कताई मिल पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे। लखनऊ में बने टेक्सटाइल पार्क का जल्द पीएम करेंगे उद्घाटन करेंगे। प्रदेश में जितनी कताई मिले थी, उनकी जमीनों का उपयोग टेक्सटाइल पार्क बनाने में किया जाएगा।
नोएडा और यीडा में कई नए उद्योग लग रहे हैं। मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर, फिल्म सिटी व डाटा सेंटर आ रहे हैं। इसलिए वहां ट्रांसमिशन की अच्छी व्यवस्था करने के लिए 400-220 केवीए का पावर स्टेशन बनेगा। इस पर 653 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे इस क्षेत्र में आने वाले नए उद्योगों को बिजली मिलेगी।
योगी कैबिनेट बैठक से पहले पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत को लेकर जश्न मना। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने भी डिप्टी सीएम सहित अन्य मंत्रियों को मिठाई खिलाई।


