
लखनऊ, केजीएमयू (KGMU) में जल्द वेंटिलेटर को लेकर गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत। शताब्दी भवन फेज-2 स्थित पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में बढ़ाए जाएंगे 10 वेंटिलेटर। पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में अभी 33 वेंटिलेटर बेड हैं। ज्यादातर वेंटिलेटर बेड हमेशा भरे रहते हैं। विभाग में ज्यादातर फेफड़े की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। वेंटिलेटर बेड भरे होने की दशा में मरीजों को वेंटीलेटर बेड के लिए इंतजार करना पड़ता है।
डॉ. वेद प्रकाश (प्रमुख पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन)
लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) के पलमोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ.वेद प्रकाश ने बताया कि गंभीर मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए वेंटिलेटर बेड मुहैया कराने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। 10 वेंटिलेटर बेड और बढ़ाए जाएंगे, जिससे कुल वेंटीलेटर बेड संख्या 43 हो जाएगी। वेंटिलेटर की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के मरीजों को मिलेगी राहत।
डॉ. वेद प्रकाश के अनुसार यह पहल गंभीर फेफड़ों के मरीजों को तत्काल वेंटिलेटर सुविधा दिलाने के लिए की गई है, क्योंकि वर्तमान में 33 वेंटिलेटर बेड पर पहले से ही मरीजों का इलाज चल रहा है।


