
12 अप्रैल को दिग्गज गायिका आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. कैंडी अस्पताल में भर्ती आशा जी को कार्डियक अरेस्ट आया था. बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की. उनके निधन से संगीत जगत के साथ-साथ राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है. आशा भोसले के निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है. सेलेब्स उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है. दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए संगीत की दुनिया में आशा भोसले के योगदान को याद किया है.



